Breaking : बिहार में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, हुई पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, कल शाम आएंगे शाह

पटना : बिहार में नई राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। इस प्रक्रिया के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बीजेपी की तरफ से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनके साथ साध्वी निरंजना ज्योति को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसी बीच केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह कल यानी 19 नवंबर को शाम को पटना पहुंच रहे हैं। वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना पहुंच रहे हैं।

दोनों पर्यवेक्षक रणनीति तय करने व विधायकों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए विधानमंडल दल की बैठक में भाग लेंगे

आपको बता दें कि बीजेपी के नियुक्त दोनों पर्यवेक्षक अगले कदम की रणनीति तय करने और विधायकों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए कल होने वाली विधानमंडल दल की बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक पार्टी के विधायकों की राय जानने और नेतृत्व के लिए सर्वसम्मति बनाने में मदद करेगी। यह कवायद स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि बिहार में एनडीए गठबंधन नई सरकार के गठन के लिए औपचारिक रूप से तैयारी शुरू कर चुका है। पर्यवेक्षकों की नियुक्ति पार्टी के आलाकमान की तरफ से इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने की इच्छा को दिखाती है।

BJP 22Scope News

शाम को पटना पहुंच रहे हैं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

नई सरकार के गठन से पहले बिहार एनडीए में गजब की हलचल चल रही है। इसी बीच एक खबर निकलकर सामने आ रही है कि शाम करीब पांच बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री व बिहार के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पटना आ रहे हैं। वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के साथ पांच बजे गांधी मैदान शपथ ग्रहण स्थल का निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़े : Breaking : प्रेम कुमार बन सकते हैं विधानसभा स्पीकर…

Bokaro MSME Day 2026: बोकारो में 17 उद्यमियों को मिला सम्मान,...

Bokaro MSME Day 2026: बुधवार को बोकारो के चास स्थित कांद्रा में गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस में 'विश्व MSME दिवस' और...

RJD स्थापना दिवस : तेजस्वी का BJP-NDA पर बड़ा हमला, कहा-...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर...

बिहार विधान परिषद : 10 नए MLC ने ली शपथ

पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) के उपसभागार में आज शाम चार बजे नवनिर्वाचित 10 विधान पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई...