गिरिडीह में अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई कार, हादसे में चार घायल

गिरिडीह. जिले के तिसरी थाना इलाके में शनिवार की शाम भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें सड़क किनारे स्थित चट्टान से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुलिस जीप से तिसरी अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार कर दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

गिरिडीह में सड़क हादसे में चार घायल

मिली जानकरी के अनुसार, गांवा थाना इलाके के पटना (बैदा गांव) के रहने वाले मनीष कुमार सचिन कुमार राहुल कुमार और विशाल कुमार अल्टो कार से किसी रिश्तेदार को छोड़ने जमुआ गए थे। वापसी के दौरान उनकी कार असंतुलित होकर तिसरी गांवा मुख्य पथ पर भुराई के समीप सड़क किनारे स्थित चट्टान से जा टकराई। जिसमें कार में बैठे चारों युवक बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के पर परखच्चे उड़ गए।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...