चलती कार में लगी आग, कार में बैठे लोगों ने कूदकर बचाई जान

नालंदा : बड़ी खबर नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के सरोबरी पुल के समीप से आ रही है. जहां चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. कार पर बैठे सभी चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई. वाहन मालिक जमुई निवासी सिकंदर कुमार बाजपेयी ने बताया कि वे पटना के बेऊर से कार का सर्विसिंग करा कर जमुई लौट रहे थे. इसी बीच बिंद के सरोबरी पुल के समीप अचानक कार बंद हो गई और इंजन से धुआं निकलने लगा. धुंआ निकलते देख कार पर बैठे सभी लोगों ने तुरंत कार से कूद गये. तभी कार धू-धू कर जलनी लगी. इधर घटना की सूचना मिलते ही बिंद पुलिस अग्निशमन दस्ता के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया. जब तक अगिनशमनदस्ता के कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गया था. बिंद थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि वाहन मालिक द्वारा प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है. हालांकि आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. कार पर बैठे सभी चार लोग सुरक्षित हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट : रजनीश

पटना में कोचिंग संचालक का तालिबानी रवैया, बेल्ट से पीट-पीट कर छात्र को किया अधमरा, पहले तल्ले से कूद कर छात्र ने बचाई जान

जमशेदुपर में चलती कार में लगी आग

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...