Sheikhpura में शादी समारोह के दौरान चली गोली, एक महिला घायल

शेखपुरा: शेखपुरा में बीती रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक महिला जख्मी हो गई। घायल स्थिति में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान पथलाफ़ार निवासी गंगा यादव की पत्नी धनमंती देवी के रूप में की गई। घटना शेखपुरा थाना के पथलाफार की है जहां शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पावापुरी रेफर कर दिया गया।

मामले में बताया जा रहा है कि घायल महिला के घर में एक लड़के की शादी को लेकर बारात जाने से पहले प्रीति भोज की जा रही थी। इस दौरान एक तरफ लोग खाना खा रहे थे दूसरी तरफ महिलाएं गीत गा कर विधि विधान कर रही थी इसी बीच किसी ने फायरिंग कर दी। डीजे के आवाज में गोली की आवाज किसी को पता नहीं चला और महिला को गोली लग गई और महिलाओं की भीड़ में गिर गई। गोली महिला के माथे में लगी है। घटना के बाद आनन फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पावापुरी रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद शेखपुरा थाना के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली जा रही है। परिजनों के लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना गांव में डेढ़ वर्ष पूर्व एक हत्या के मामले से जुड़ा हुआ भी हो सकता है। फ़िलहाल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर गोली किसने चलाई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में फिर से जगी है Airport की आस, जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

शेखपुरा से कुमार सुदीप की रिपोर्ट

Sheikhpura Sheikhpura Sheikhpura Sheikhpura

Sheikhpura

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...