20 लाख के इनामी चार Naxals ने किया सरेंडर, पुनर्वास योजना के तहत…

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन और नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की योजनाओं की वजह से 20 लाख रूपये के इनामी चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में तीन महिला नक्सली है और एक पुरुष नक्सली है। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार जून 2020 से चलाये जा रहे ‘लोन वर्राटू’ (अपने घर/गांव वापस लौटो) योजना से प्रभावित हो कर इन चारों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली हूंगा तामो उर्फ़ तामो सूर्या, उनकी पत्नी आयती ताती ने दंतेवाड़ा में पुलिस के वरीय अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन दोनों पर आठ आठ लाख रूपये का इनाम घोषित था। इनके साथ ही तीन लाख रूपये की इनामी महिला नक्सली देवे उर्फ़ विज्जे और एक लाख रूपये की इनामी महिला नक्सली माडवी ने भी आत्मसमर्पण किया है।

चारों नक्सली छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले हैं। इन चारों को योजना के तहत 25-25 हजार रूपये की मदद दी गई साथ ही उन्हें पुनर्वास योजना के तहत मदद किया जाएगा। पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सली पुनर्वास योजना के तहत अब तक राज्य में कुल 872 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ कर आत्मसमर्पण किया है।

यह भी पढ़ें-    2 सप्ताह चला Operation और फिर 17 बदमाश हथियार और ड्रग्स के साथ…

https://youtube.com/22scope

Naxals Naxals Naxals

Naxals

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img