रांची में बनेंगे चार नये यातायात थाना, कैबिनेट से मिली मंजूरी

रांची. रांची जिले में चार नये यातायात थाना बनेंगे। इसकी स्वीकृति आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मिल गयी है।

झारखंड कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

दरअसल, आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 81 प्रस्तावों पर मुहर लगी। यह बैठक रांची के प्रोजेक्ट भवन में हुई। बैठक में जल दर में संशोधन को स्वीकृति मिली। बोकारो गोमिया पथ के सुदृढ़ीकरण के लिए 46 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गयी। इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन नियमावली संशोधन को स्वीकृति दी गयी। लघु आंगनबाड़ी केंद्र को सामान्य आंगनबाड़ी केंद्र के समायोजन को स्वीकृति दी गयी। सरकारी माध्यमिक विद्यालय में लिपिक-टंकक सेवा स्वीकृति नियमावली को स्वीकृति मिली।

रिम्स रांची में सीटी स्कैन मशीन की खरीद के लिए नियमावली में संशोधन को स्वीकृति मिली। गढ़वा शहर मल्टी कल्चरल भवन के निर्माण के लिए 7 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गयी। केंद्रीय माल और सेवा कर नियमावली के संशोधन की स्वीकृति प्रदान की गई। हजारीबाग के कोनार परियोजना के बचे कार्य को पूरा करने के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति सदस्य बनाए जाने की स्वीकृति दी गई। रिम्स में नए भवन के निर्माण और पुराने भवन के जीर्णोधार के लिए 7 अरब की राशि की स्वीकृति दी गयी।

रांची में बनेंगे चार नये यातायात थाना

मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृति योजना के तहत अब 50 छात्र छात्राएं विदेश भेजे जाएंगे। पहले 25 छात्र छात्राएं ही भेजे जाते थे। झारखंड राज्य के सभी जिलों में पलाश मार्ट खोले जाने की भी कैबिनेट बैठक में स्वीकृति दी गयी। साथ ही रांची जिले में चार यातायात थाना के सृजन की भी स्वीकृति दी गयी।

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular