Araria में अगलगी में फूस के चार घर जले, सारी संपत्ति जल कर राख

अररिया: अररिया में बुधवार की सुबह आग लगने से एक परिवार का फुस का चार घर जल कर राख हो गया। अगलगी में घर में रखा सारा सामान भी जल कर राख हो गया। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वे आग की तेज लपटों की वजह से नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।

अगलगी में पचास हजार रूपये नकद समेत सोने चांदी के गहने, कपड़े, अनाज समेत अन्य कई सामान जल कर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह अचानक घर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। लोग आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए लेकिन आग का भयावह रूप देख कर नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। हालांकि ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटनास्थल पर पहुंची पंचायत की मुखिया ऐश्वर्या राज, पंसस पूनम देवी समेत अन्य लोगों ने स्थानीय प्रशासन से सहायता राशि उपलब्ध करवाने की मांग की। मामले में सीओ निरंजन कुमार मिश्रा ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को घटना के जांच का निर्देश दिया है। जांचोपरांत पीड़ित को उचित सहायता उपलब्ध करवाया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Voters ने किया था वोट बहिष्कार, भाजपा प्रत्याशी के समझाने पर…

https://youtube.com/22scope

अररिया से राजीव रंजन की रिपोर्ट

Araria Araria Araria

Araria

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

Breaking : चुनावी सभा में भाग लेने के लिए निकले नीतीश

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज से चुनावी रैली करने जा...