जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए एक राष्ट्रीय कैंप मे झारखंड की चार महिला हॉकी खिलाड़ियों भी आमंत्रित

रांची: 31 अगस्त से 28 सितंबर तक, बेंगलुरु के साईं सेंटर में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए एक राष्ट्रीय कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप के लिए, झारखंड के चार महिला हॉकी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे, रोपनी कुमारी, और काजल बाड़ा शामिल हैं।

इन चारों खिलाड़ियों का मूल निवास सिमडेगा जिले में है। दीपिका सोरेंग और काजल केरसई प्रखंड के करगागुडी गांव की हैं, जबकि महिमा टेटे सदर प्रखंड के बड़कीछापर गांव की हैं। रोपनी कुमारी ठेठईटांगर प्रखंड के जामबहार में निवास करती हैं।

इस सप्ताह, दीपिका, महिमा, और रोपनी कुमारी ने जर्मनी से 4 नेशन U-21 महिला हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

हॉकी इंडिया के महासचिव, और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक सुशांत गौरव (IAS) ने, साथ ही हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने इन चारों खिलाड़ियों को कैंप में आमंत्रित करने पर शुभकामनाएं दी हैं।

 

Share with family and friends: