हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर उद्घाटन को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष ने सिमडेगा विधायक पर लगाया मनमानी करने का आरोप

सिमडेगा: जिला परिषद मद की राशि से नवनिर्मित सिकरियाटांड हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का सिमडेगा विधायक भूषण बड़ा के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया. इधर उद्घाटन के बाद जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग के द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए विधायक पर मनमानी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लगातार कई जगहों पर विधायक हावी होते जा रहे हैं. योजना जिला परिषद का है, जिसमें शिलान्यास और उद्घाटन का कार्य में जिला परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए. लेकिन विधायक के द्वारा इस पर मनमानी की जा रही है. अगर समय रहते सब कुछ ठीक नहीं हुआ तो आगे चलकर शिकायत की जाएगी.

वहीं इस मामले में जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पाइक्रा ने कहा कि लगातार हमारे मान सम्मान का हनन किया जा रहा है. पिछले दिनों करोड़ों रुपए की लागत से रामरेखा धाम में बनने वाले डाक बंगला शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. उसी क्रम में रास्ते में गाड़ी खराब हो गई. विधायक को सूचना होते हुए भी उन्होंने शिलान्यास कर दिया. इसके अलावा प्रशासन की ओर से भी मनमानी की जा रही.

पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने मामले में कहा कि लगातार जिला परिषद के सभी मामले में कुछ लोगों के द्वारा मनमानी की जा रही. अगर प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जाएगा, तो झारखंड पार्टी द्वारा शिलान्यास पट तोड़ने का जाम किया जाएगा.

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...

Babulal Marandi Journalist Entry: रिम्स से सदर अस्पताल तक पत्रकारों की...

Babulal Marandi Journalist Entry: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के रिम्स, सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों...