10 विकेट से हारा भारत, फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से

टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की शर्मनाक हार

एडिलेड : टी 20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया.

इस हार से भारतीय टीम टी 20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई.

इसी के साथ भारत का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन का स्कोर बनाया था,

लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने ऐसा धोया कि भारतीय बॉलर्स ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया.

इंग्लैंड ने इस मैच में 10 विकेट से जीत दर्ज की.

इस मैच के हीरो एलेक्स हेल्स ने 86 और जोस बटलर ने 80 रनों की तूफानी पारी खेली.

सेमीफाइनल में भारत को बुरी तरह से दी मात

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का सफर खत्म हो गया है.

इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में भारत को बुरी तरह मात दी है.

एलेक्स हेल्स और जोस बटलर के आगे टीम इंडिया की बॉलिंग यूनिट ने घुटने टेक दिए और भारत को एक बुरी हार झेलनी पड़ी है. भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 का स्कोर बनाया था, जवाब में इंग्लैंड ने बेहद ही आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया है.

सिर्फ 16 ओवर में हासिल किया टारगेट

इंग्लैंड ने इस पारी में एक भी विकेट नहीं गिरने दिया. इंग्लैंड की ओर से एलेक्स हेल्स ने 47 बॉल में 86 रन बनाए, जबकि कप्तान जोस बटलर ने 49 बॉल में 80 रन बनाए. इंग्लैंड ने 169 रनों के टारगेट को सिर्फ 16 ओवर में हासिल कर लिया.

भारतीय टीम ने छह विकेट पर बनाये 168 रन

इससे पहले भारतीय टीम ने छह विकेट पर 168 रन बनाये. टी 20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस इंग्लैंड ने जीता और भारत को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, और केएल राहुल 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

आठवें ओवर में भारत ने पूरा किया 50 रन

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन इस प्रयास में रन गति नहीं बढ़ा सके. भारत ने अपने 50 रन आठवें ओवर में पूरा किया. रोहित शर्मा 28 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए. सूर्यकुमार यादव से ढेरों उम्मीदें थी लेकिन वो भी 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर आदिल रशिद की गेंद पर कैच कर लिये गये.

10 विकेट से हरा भारत: आखिरी गेंद पर हिट विकेट हुए हार्दिक पांड्या

इसके बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने 61 रनों की शानदार साझेदारी की. विराट कोहली 40 गेंदों पर अर्धशतक जमाकर पवेलियन लौटे. वहीं हार्दिक पांड्या ने 33 गेंदों पर 63 रन बनाये. ये हार्दिक की पारी ही थी कि भारत ने आखिरी के 5 ओवरों में 68 रन बनाये. हार्दिक 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर शॉट मारने के प्रयास में हिट विकेट हुए. इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 169 रनों की चुनौती है.

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...