लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की चौथी सूची जारी, इतने उम्मीदवारों को दिया टिकट

दिल्ली. खबर सियासत से है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें 15 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जिसमें दो महिलाएं भी हैं। बता दें कि कल ही बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी।

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दो सूची

वहीं लोकसभा चुनाव की डेट के ऐलान से पहले ही बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी थी। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने 2 मार्च को अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। इसमें पीएम मोदी के अलावा 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल थे। इस बार भी पीएम मोदी वाराणसी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

डीवाई पाटिल स्कूल 13 22Scope News

वहीं 13 मार्च को बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी थी। इसमें 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी टिकट दिया गया था।

लोकसभा चुनाव का ऐलान

बता दें कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 ई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...