फ्रांस के राष्ट्रपति ने PM Modi को गले मिलकर किया स्वागत- यूरोप की
अपनी आधिकारिक यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे हैं.
इस दौरान उनकी मुलाकात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से हुई.
जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गाड़ी से उतरे राष्ट्रपति मैक्रों ने उन्हें गले लगाया.
दोनों काफी देर तक एक दूसरे का अभिवादन करते रहे.
इस दौरान राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की पत्नी भी वहां मौजूद रहीं.
इसके बाद दोनों नेताओं के बीच में एक बैठक भी हुई.
सूत्रों की मानें तो बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को लेकर भी चर्चा हुई.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
दरअसल, जर्मनी और डेनमार्क की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंचे हैं. फ्रांस पहुंचते ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि पैरिस में लैंड कर गया हूं. फ्रांस हमेशा से भारत का एक मजबूत साझेदार रहा है। कई क्षेत्रों में उनका हमारे साथ सहयोग रहता है.
पीएम मोदी और मैक्रों अपनी बैठक के दौरान यूक्रेन संकट के वैश्विक आर्थिक परिणामों को कम करने के साथ युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के उपायों पर चर्चा कर सकते हैं. दूसरी बार चुनाव जीत राष्ट्रपति बने मैक्रों से उनकी इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है. राष्ट्रपति चुनाव के कुछ दिन बाद ही प्रधानमंत्री मोदी का इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात करना बड़ा संकेत है.
इससे पहले पीएम मोदी ने फिनलैंड की अपनी यात्रा में पीएम मरीन सना से मुलाकात की थी. मुलाकात में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और दोनों देशों के रिश्तों को और ज्यादा मजबूत करने पर जोर रहा. इसके अलावा पीएम मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लिया.
PM Narendra Modi ने किया 5G का शुभारंभ
Highlights


