फोन कर दोस्त ने बुलाया और मार दी गोली, सुबह कोचिंग संस्थान के बगल में मिली लाश

भागलपुर : भागलपुर में दोस्त ने फोन कर बुलाया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना जिले के औद्योगिक प्रक्षेत्र (जीरो माइल) थाना क्षेत्र के छोटी लेन के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देर रात मृतक अजीत को उनके दोस्त अंबुज ने फोन कर अपने पास सोने के लिए बुलाया था। सुबह उनकी लाश लहूलूहान स्थिति में छोटी लेन के समीप एक कोचिंग संस्थान के बगल में मिला।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर परिजन भी पहुंचे, परिजनों ने बटाया कि देर रात मृतक अजीत घर से या कहकर के निकला था कि उसे अंबुज फोन किया है। अंबुज अपने नन्हिहाल में अकेले रहता है, इसलिए वह अपने पास सोने के लिए बुलाया है। सुबह उसकी लाश छोटी लेन के समीप एक कोचिंग संस्थान के बगल में मिला। युवक को कनपटी में गोली मारकर हत्या की गई है। शरीर के कई अंग में जख्म का निशान है।

दरअसल, दो बजे रात में अजीत के मामा को घटना की जानकारी पुलिस वालों ने दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे मृतक के मामा व पिता एवं अन्य परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम आठ बजे वह अपने पिता के दुकान पर से वापस घर लौटा था। रात के नौ बजे अंबुज ने उसे कॉल कर अपने पास सोने के लिए बुलाया था।

मृतक अजीत ने अपने परिजनों को इस बात की भी जानकारी दी थी कि अंबुज के पास वह सोने जा रहा है अजीत के पिता का कहना है कि अजीत से किसी का कोई दुश्मनी नहीं है। हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी नहीं है, मृतक 12वीं कक्षा के छात्र है अजीत के पिता एक मिष्ठान दुकान चलाते हैं, जिसमें अजीत पिता को सपोर्ट करने के लिए उनके साथ मिष्ठान दुकान में काम करते थे। अंबुज अजीत के काफी पुराने दोस्त हैं।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है इधर पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में सिटी एसपी राज से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...