पटना : बिहार में आज यानी शनिवार से पछुआ की रफ्तार थमेगी। अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर को वातावरण काफी गर्म रहेगा। साथ ही ये स्थिति आगे भी बनी रहेगी।
Highlights
औरंगाबाद रहा सबसे गर्म
शुक्रवार को औरंगाबाद राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी की हवा में आर्द्रता 42 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आज-कल सुबह-शाम ठंड रह रही है। दोपहर में वातावरण में गर्मी काफी बढ़ जा रही है। इस तरह की स्थिति अभी आगे बनी रहेगी। वहीं, वातावरण में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पछुआ की गति थमने लगी है। इससे वातावरण शुष्क होगा और तापमान में इजाफा होगा।
यह भी पढ़े : मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बिहार के 5 जिलों भारी बारिश की चेतावनी
यह भी देखें :
स्नेहा राय की रिपोर्ट