पारिवारिक कलह के कारण महिला ने अपनी 3 बेटियों के साथ किया विषपान, अस्पताल में भर्ती

जहानाबाद : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज मोहल्ले में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति कायम हो गई। जब एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ विषपान कर लिया। आनन-फानन में महिला और उसके तीनों बेटियों को सदर अस्पताल में लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले के संबंध में बताया जाता है कि गुड्डू अंसारी की पत्नी अंजुम आरा आर्थिक तंगी के कारण उत्पन्न पारिवारिक कलह को लेकर यह कदम उठाई है।

सबसे छोटी बच्ची और महिला की स्थिति अभी गंभीर है – चिकित्सक

हालांकि इलाज कर रहे चिकित्सक के अनुसार, सबसे छोटी बच्ची और महिला की स्थिति अभी गंभीर है लेकिन अन्य दो बच्चियां खतरे से बाहर है। महिला अंजुम आरा की तीन बेटीयों में सबसे बड़ी सायिका है, जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष है। दूसरी बेटी आरजू छह साल की है। सबसे छोटी अरीना पांच साल की है। इस संबंध में बताया जाता है कि पहले अंजुम आरा खुद जहर खाली। उसके बाद वह अपनी तीनों बेटियों को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला द्वारा कौन सा जहर का उपयोग किया गया है।

महिला के पति गुड्डू अंसारी पहले जयपुर में रहकर करता था प्राइवेट नौकरी 

आसपास के लोगों ने बताया कि महिला के पति गुड्डू अंसारी पहले जयपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। लेकिन इधर कुछ समय से वह घर पर ही रह रहा है। ऐसे में उसकी कमाई बंद है। जिसके कारण परिवार का भरण पोषण भी मुश्किल हो गया है। महिला को परिवार के सामने उत्पन्न आर्थिक संकट मानसिक रूप से काफी परेशान कर दिया है। लोग यह अनुमान लग रहे हैं कि इसी परेशानी के कारण वह अपने तीनों बेटियों के साथ जीवन लीला समाप्त करने का यह कठोर कदम उठाई है।

यह भी देखें :

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी

हालांकि जब तक मामले की पूरी तरह से जांच पड़ताल नहीं हो जाती है तबतक महिला द्वारा उठाए गए इस कठोर कदम की स्पष्ट नहीं हो पाएगी। इस घटना को लेकर फिलहाल तरह-तरह की बातें की जा रही है। फिलहाल लोग यही अनुमान लगा रहे हैं कोई अपनी बच्चियों के साथ जान देने की कोशिश तभी करेगी जब उसके सामने बहुत बड़ी समस्या होगी। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

यह भी पढ़े : जीतनराम मांझी का तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना, कहा- पहले जारी करें अपना मेडिकल रिपोर्ट

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ में क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी,...

Jamua Mutilated Body Case: जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी स्थित गादीटांड इलाके में शुक्रवार को एक सड़ा-गला और क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...