Tej Pratap कहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कहा ‘विकास हमने किया तो चुनाव कौन लड़ेगा…

वैशाली: बिहार में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष अक्टूबर नवंबर में होना है लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट अभी से शुरू हो गई है। सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुट गई है। चुनाव की सुगबुगाहट के बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े पुत्र और हसनपुर के राजद विधायक तेजप्रताप यादव ने बड़ी घोषणा की है। रविवार को तेजप्रताप यादव हाजीपुर में एक अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि वे पहली बार महुआ से विधानसभा चुनाव जीते थे और उन्होंने ही महुआ में सड़कें बनवाई और विकास का कई काम किया।

उन्होंने कहा कि वे एक बार फिर से महुआ से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि तेजप्रताप यादव ने महुआ विधानसभा क्षेत्र से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने थे। फिर 2020 के विधानसभा चुनाव में वे समस्तीपुर के हसनपुर से चुनाव मैदान में उतरे और वहां से विधायक बने। वहीं महुआ से युवा नेता मुकेश रौशन को मैदान में उतारा गया।

यह भी पढ़ें-  JDU कार्यकर्ता सम्मलेन में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘अल्पसंख्यक का हमें….’

https://youtube.com/22scope

Tej Pratap Tej Pratap

Tej Pratap Tej Pratap

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...