Fuel Crisis Alert: रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, कई पंपों पर लंबी कतारें

रांची में पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी की आशंका से कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी। कई पंपों पर तेल खत्म, पुलिस की निगरानी में बिक्री हुई।


Fuel Crisis Alert रांची: राजधानी रांची में पेट्रोल और डीजल की संभावित कमी की आशंका के बीच शनिवार को शहरभर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में तेल भराने के लिए पेट्रोल पंपों पर पहुंच गये। कई पंपों पर लंबी कतारें लग गयीं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।


Key Highlights

  • रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी की आशंका से बढ़ी भीड़

  • कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से खत्म हुआ तेल

  • डायमंड फ्यूल्स पंप पर सुबह छह बजे से लगी लंबी कतार

  • पुलिस की निगरानी में हुई पेट्रोल-डीजल की बिक्री

  • वाहन चालकों को घंटों करना पड़ा इंतजार


Fuel Crisis Alert: कई पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ तेल

शहर के कई इलाकों में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता प्रभावित रही। कोकर स्थित चड्डा पेट्रोल पंप, सेंटेविटा के पास विजय ऑटोमोबाइल और सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के निकट स्थित आइओसीएल पंप पर सुबह से ही तेल खत्म हो गया। इन पंपों पर ‘तेल नहीं है’ का बोर्ड लगा दिया गया था, जिससे वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गयी।

Fuel Crisis Alert: सुबह छह बजे से लगी लंबी कतारें

कोकर स्थित डायमंड फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर सुबह छह बजे से पहले ही वाहनों की लंबी लाइन लग गयी थी। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की भारी भीड़ के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। जिन पंपों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध था, वहां लगातार भीड़ बढ़ती रही।

Fuel Crisis Alert: पुलिस की मौजूदगी में हुई बिक्री

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। स्थानीय थाना की पुलिस लोगों की कतार को व्यवस्थित कराने और भीड़ को नियंत्रित करने में लगी रही। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाये हुए है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

शहरवासियों में तेल की कमी को लेकर चिंता बनी हुई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर आपूर्ति बाधित होने की पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन आशंका के कारण लोगों ने बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल भराना शुरू कर दिया है।

Saffrn

Trending News

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला की जान बचाकर RPF कांस्टेबल...

सिवान : सिवान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल...

फर्जी डॉक्टर बन चला रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की रेड...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा में बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक मानकों के संचालित एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की...

वायरल Video में हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

गया, नवादा व जहानाबाद के किसानों की जीवनरेखा बनी ढाढर परियोजना

पटना/गया : बिहार के गया में बनी ढाढर सिंचाई परियोजना से लाखों किसानों की दूर हुई परेशानी, अब आसानी से मिल रहा है खेतों...

Garhwa Voter List Update: जन्म तिथि के आधार पर देने होंगे...

Garhwa News: गढ़वा ज़िले में होने वाले 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान की तैयारी के तहत, प्रशासन ने वोटर वेरिफिकेशन प्रोसेस से जुड़ी गलतफहमियों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img