रांचीः झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बदल दिये गए हैं। झारखंड कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी जी ए मीर को बनाया गया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सूची जारी की है।
अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश की मिली कमान
जी ए मीर इससे पहले जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे को अब उत्तर प्रदेश का कमान दिया गया है।