गणेश चतुर्थी 2024: जानें गणपति बाप्पा के 12 नाम और उनकी पूजा का महत्व
रांची: जल्द ही देश भर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष गणेश चतुर्थी की तिथि 7 सितंबर को है, और इस दिन भगवान गणेश का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन भक्त अपने घरों में गणपति बाप्पा की स्थापना करते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणेश रिद्धि, सिद्धि और नवनिधियों के दाता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश के 12 नामों का उच्चारण करने से जीवन में चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं।
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश के 12 नामों का जाप करने से जीवन की सारी परेशानियाँ और दुख दूर हो जाते हैं और हर काम में सफलता प्राप्त होती है। भगवान गणेश के ये 12 नाम हैं:
1. सुमुख
2. एकदंत
3. कपिल
4. गज कर्णक
5. लंबोदर
6. विकट
7. विघ्न नाश
8. विनायक
9. धूम्र केतु
10. गणाध्यक्षाय
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 12:09 बजे से शुरू होगी और 7 सितंबर को दोपहर 2:06 बजे तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार, उद्या तिथि में गणेश चतुर्थी का व्रत करना बेहद शुभ माना जाता है।


















