मधेपुरा के चौसा में अपराधियों का तांडव, गैस एजेंसी कार्यालय पर बरसाईं गोलियां, दुकान के बोर्ड पर मिले निशान

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में रविवार की बीती रात बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने व्यवसाई सत्य प्रकाश गुप्ता के आवासीय गैस एजेंसी कार्यालय को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है।

चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना की भनक किसी को रात में नहीं लगी

चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना की भनक किसी को रात में नहीं लगी। सुबह जब व्यवसाई रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो बोर्ड पर गोलियों के ताजा निशान देख दंग रह गए। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, तो पूरी वारदात कैमरे में कैद मिली। फुटेज में साफ दिख रहा है कि देर रात दो युवक बाइक से आते हैं, दुकान के सामने रुकते हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो जाते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। पीड़ित व्यवसाई ने थाना में आवेदन देकर अपनी जान की सुरक्षा की मांग की है।

Madhepura Police 1 22Scope News

घटना के बाद मुख्य बाजार के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है

घटना के बाद मुख्य बाजार के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। देर रात हुई इस फायरिंग ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Madhepura Police 22Scope News

यह भी पढ़े : मधुबनी पुलिस को बड़ी कामयाबी, हथियार के साथ चार मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bhagalpur Corona Suspected Patient: भागलपुर में कोरोना संदिग्ध युवक की हालत...

Bhagalpur Corona Suspected Patient, भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (JLNMCH) मायागंज में कोरोना संक्रमण के संदिग्ध एक 35 वर्षीय युवक को गंभीर...

Bihar Student Credit Card: छात्रों को बड़ी राहत, 4 लाख तक...

Bihar Student Credit Card: बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लिया...

Chirag Paswan on Reservation: आरक्षण की समीक्षा नहीं होने देंगे! चिराग...

Chirag Paswan on Reservation, पटना: देश और बिहार में आरक्षण की समीक्षा को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गयी है। इस मुद्दे पर केंद्रीय...