बीजेपी ने गंगोत्री कुजूर को बनाया उम्मीदवार
रांची : मांडर के दंगल में उतरी ‘गंगोत्री’- बीजेपी ने मांडर उपचुनाव के लिए
प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष और
मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को उम्मीदवार बनाया है.
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गंगोत्री कुजूर के नाम पर मुहर लगाई है.
इससे पहले गुरुवार को बीजेपी ने रांची स्थिति प्रदेश कार्यालय में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की थी,
जिसमें संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की थी. मांडर की पूर्व विधायक रहीं गंगोत्री कुजूर का नाम सबसे आगे किया था. नाम के लिस्ट में मेयर आशा लकड़ा और पूर्व आईपीएस डॉ. अरूण उरांव के नाम भी शामिल था, लेकिन केंद्रीय चुनाव समिति ने गंगोत्री कुजूर के नाम पर मुहर लगाई.
कांग्रेस ने बंधु तिकी की बेटी शिल्पा नेहा तिर्की को बनाया उम्मीदवार
बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में अपनी सदस्यता गंवाने वाले पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की ओर से अब उनकी बेटी शिल्पा नेहा तिर्की चुनावी समर में उतारा है. बंधु तिर्की की सदस्यता रद्द होने के कारण ये सीट खाली हुई थी. इस सीट पर उनकी बेटी शिल्पा तिर्की अपने पिता के विरोधियों को चुनावी मैदान में चित करने उतरी है.
शिल्पा नेहा को जेएमएम ने दिया है समर्थन
बता दें कि बंधु तिर्की मांडर विधान सभा का दो-दो बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, कहा जा सकता है कि यह उनका गढ़ रहा है, लेकिन अपनी सदस्यता गंवाने के बाद उनके सामने इस गढ़ को बचाने की चुनौती बनी हुई है. बंधु तिर्की ने पिछला विधान सभा चुनाव झारखंड विकास पार्टी के बैनर तले लड़ा था, उनके सामने कांग्रेस की ओर से सन्नी टोप्पो और भाजपा की ओर से देवकुमार धान थे. वहीं जेएमएम ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन दिया है.
रिपोर्ट : मदन सिंह
Highlights







