Advertisment

Gangwar shootout in Chatra: दो नक्सली ढेर, NIA Accused समेत तीन गंभीर घायल

चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र में दो नक्सली गुटों के बीच खूनी गैंगवार में दो की मौत, NIA आरोपी श्याम भोक्ता सहित तीन घायल। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।


Gangwar shootout in Chatra: चतरा. जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। गेंदरा गांव में नक्सली गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई खूनी गैंगवार में दो हमलावरों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।

Gangwar shootout in Chatra: टीएसपीसी के पूर्व नक्सलियों ने किया हमला, जवाबी फायरिंग में मारे गए

जानकारी के अनुसार टीएसपीसी (TSPC) के पूर्व नक्सली धीरेन्द्र गंझू और चूरामन गंझू एक गैंग बनाकर गांव पहुंचे थे। उनका लक्ष्य श्याम गंझू के घर पर हमला करना था। लेकिन घरवालों की जवाबी फायरिंग में दोनों हमलावर मौके पर ही ढेर हो गए। मारे गए धीरेन्द्र पर 30 से अधिक आपराधिक और नक्सली गतिविधियों के केस दर्ज थे।


Key Highlights

• टीएसपीसी के पूर्व नक्सली धीरेन्द्र और चूरामन गंझू गोलीबारी में ढेर

• श्याम भोक्ता सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

• घटना वर्चस्व और पुरानी रंजिश का परिणाम

• मारे गए धीरेन्द्र पर 30 से अधिक केस दर्ज

• पुलिस ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा बढ़ाई


Gangwar shootout in Chatra: NIA आरोपी और परिवार के सदस्य हुए घायल

फायरिंग की इस घटना में NIA आरोपी श्याम भोक्ता, उसकी पत्नी और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय इलाज के बाद रांची रिम्स (RIMS) रेफर किया गया है। श्याम भोक्ता पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से जांच एजेंसियों के रडार पर है।

Gangwar shootout in Chatra: पुलिस ने इलाके को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

वारदात के बाद चतरा पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एसपी सुमित अग्रवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह पुरानी आपसी रंजिश और वर्चस्व संघर्ष से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और किसी भी तरह की आपराधिक हरकत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Highlights

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...