Garhwa : भ्रष्टाचार का भेट चढ़ा अबुवा आवास योजना

Garhwa :भ्रष्टाचार का भेट चढ़ा अबुवा आवास योजना – झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में गरीब जनता

को हक अधिकार दिलाने के लिए “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया है।

और सबसे ज्यादा फोकस अबुवा आवास को लेकर है,परंतु गढ़वा जिला में सरकार द्वारा चलाई गई

जन कल्याणकारी योजना अबुवा आवास योजना पूरी तरीके से भ्रष्टाचार का भेट चढ़ चुका है।

बता दे की जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा पंचायत में वार्ड प्रतिनिधि के द्वारा अबुवा आवास योजना

का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध पैसे की वसूली का एक कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल ऑडियो में साफ तौर पर अबुवा आवास योजना में जियो टैग करने के लिए ग्रामीण तथा वार्ड प्रतिनिधि

के बीच 1500 रु लेन देन की बात कही जा रही है हालाकि इस वायरल ऑडियो की पुष्टि रफ्तार मीडिया नही करता।

भ्रष्टाचार का भेट चढ़ा अबुवा आवास योजना

2 26 22Scope News

साथ ही साथ ग्रामीणों ने भी अवैध रूप से अबुवा आवास योजना के नाम पर पैसे की उगाही का आरोप लगाया है।

संबंधित मामले को लेकर बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राम ने बताया की प्रखंड क्षेत्र में इस तरह

की मामला निंदनीय है उन्हे इस विषय में ग्रामीणों के द्वारा कोई आवेदन या जानकारी प्राप्त नहीं हुई,

यह जांच का विषय है दोषी पाए जाने पर निश्चित रूप से करवाई की जाएगी।

Report : Akash Kumar

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!