Garhwa Death : युवती का संदिग्ध स्थित में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस…

Garhwa Death : गढ़वा जिला में धुरकी में उस समय सनसनी मच गई जब एक युवती का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। मामला धुरकी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-Giridih Crime : बकाया जमा नहीं करोगे तो काट देंगे कनेक्शन, तीन साइबर ठग गिरफ्तार… 

Garhwa Death : कमरे में अचेत अवस्था में मिली युवती

घटना को लेकर मृतक के परिजनों के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कल रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। इसी दौरान परिजनों को कमरे से कुछ आवाज सुनाई दिया। आवाज सुनकर जब परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो देखा कि युवती कमरे में अचेत पड़ी हुई है।

ये भी पढ़ें-Ranchi Accident : बोरिंग गाड़ी ने साईकल सवार को कुचला, मौत के विरोध में ग्रामीणों ने कर दिया… 

जिसके बाद परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सब पता चल पाएगा कि युवती की मौत कैसे हुई। युवती की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

 

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...