गया : लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर गया जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और शहर में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कई थानों की पुलिस और पुलिस कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। शांति व्यवस्था को पूर्ण रूप से स्थापित करने को लेकर एसएसपी आशीष भारती खुद सड़कों पर निकले और शहर के गौतम बुद्ध रोड, नई गोदाम, बैरागी स्टेशन रोड और राय काशी नाथ मोड़ सहित शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।
आशीष कुमार की रिपोर्ट







