दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने टाटानगर स्टेशन का लिया जायजा

जमशेदपुरः दक्षिण पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक अर्चना जोशी टाटानगर रेलवे स्टेशन का दौरा करने के लिए पहुंची. उनके पहुंचने पर स्थानीय अधिकारियों ने स्वागत किया. अर्चना जोशी भारी बारिश के बीच टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग यार्ड के अलावा बर्मामाइंस में बन रहे सेकेंड एंट्री गेट समेत अन्य कार्यों का जायजा लिया. रेलवे महाप्रबंधक का कहना था कि रेल यात्रियों की सुविधाओं में किसी तरह की कोई कटौती नहीं होनी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने पानी और साफ-सफाई का भी जायजा लिया. महाप्रबंधक ने पानी की क्वालिटी और साफ सफाई  व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया.

दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक ने सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों के अलावा रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न यूनियन नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान सभी ने अपनी समस्याओं को रखा उधर टाटा स्टील में माल ढुलाई के लिए बनने वाले नए रेलवे साइडिंग मामले पर भी बातचीत हुई. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने टाटानगर से जयपुर के लिए एक नई रेल सेवा शुरू करने का भी डिमांड किया.

रिपोर्ट-लाला जबीन

महाप्रबंधक ने महदिया रेलखंड का किया निरीक्षण, निर्माण परियोजनाओं का लिया जायजा

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...

Anuplal Mandal Jayanti: श्रवण कुमार बोले- ग्रामीण जीवन और समाज सुधार...

Anuplal Mandal Jayanti, कटिहार: साहित्यकार अनूपलाल मंडल की 129वीं जयंती के अवसर पर रविवार को कटिहार जिले के समेली प्रखंड मुख्यालय में समारोह आयोजित...