Giridih : खेत में खेलता हुआ बच्चा आया करंट की चपेट में, मौत…

Giridih – गिरिडीह के गावां प्रखंड के बिरनी में बिजली विभाग की लापरवाही से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। मृतक बच्चा बिरनी निवासी सुधीर यादव का 4 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार था। बाद में आनन-फानन में परिजनों ने प्रिंस को गावां अस्पताल में लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिजली विभाग पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

परिजनों के अनुसार प्रिंस घर के पीछे खेत में खेल रहा था। इसी बीच खेत के ऊपर से गुजरे 440 वोल्ट का तार अचानक प्रिंस के ऊपर गिर गया। जिससे वह बेहोश हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गावां पावर सब स्टेशन के पास सड़क जाम कर दिया और बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।

Cesto mart add 10 22Scope News

ये भी पढ़ें-Big Breaking : JMM की बड़ी कार्रवाई, ये नेता हुआ निष्कासित… 

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना घटी है। कई बार जर्जर तार को बदलने के लिए बोला गया था लेकिन बिजली विभाग ने इसपर ध्यान नहीं दिया। बाद में थाना प्रभारी के द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोगों ने सड़क जाम हटा लिया।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...