Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोपीडीह में उस समय सनसनी मच गई जब असामाजिक तत्वों ने खेत में आग लगा दिया। जिसके वजह से एक एकड़ से अधिक एरिया आग की चपेट में है और तेज हवा की वजह से यह आग तेज रफ्तार से लगातार फैल रही है।
Highlights

Giridih : पशुओं का चारा जलकर राख
इसके चपेट में न सिर्फ पशुओं का चारा जलकर राख हो रहा है, बल्कि हरे-भरे पेड़ पौधे और जीव जंतु चपेट में आ रहे हैं। हालांकि यह आग किसने और क्यों लगाई यह किसी को पता नहीं चल पा रहा है। वहीं इस अगलगी से निकल रहे धुएं की वजह से आसमान धुंधला हो गया है जिसका प्रभाव पर्यावरण पर पड़ रहा है।
पंचानंद राय की रिपोर्ट–