Bihar के रहने वाले IFS अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, ट्रेनिंग के दौरान आये थे…

336
Bihar
Bihar के रहने वाले IFS अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, ट्रेनिंग के दौरान आये थे...
Advertisment

मुख्यमंत्री से मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण चरण – 2 के तहत बिहार भ्रमण पर आये भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण चरण 2 के तहत बिहार भ्रमण पर आये भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इन भ्रमण करने वाले पदाधिकारियों में बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले विदेश मंत्रालय में पदस्थापित अमित कुमार मिश्रा, सुपौल जिले के रहने वाले ऑस्ट्रेलिया में पदस्थापित डॉ सुशील कुमार और गया जिले के रहने वाले लाइबेरिया देश में पदस्थापित मनोज बिहारी वर्मा शामिल हैं। Bihar  Bihar  Bihar  Bihar  Bihar 

Advertisment

भारतीय विदेश सेवा के इन पदाधिकारियों ने 21 से 25 अप्रैल की अवधि में मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण चरण 2 के तहत आर्थिक, व्यापारिक एवं वाणिज्यिक परिवेश से अवगत होने हेतु बिहार का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भारतीय विदेश सेवा के इन पदाधिकारियों ने कहा कि बिहार काफी तरक्की कर रहा है। हर क्षेत्र में यहां विकास दिख रहा है। यहां के लोगों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में काफी बदलाव आया है। बिहार की छवि सभी जगह बदली है। राज्य का माहौल काफी खुशनुमा है और लोगों की विकास के प्रति सकारात्मक मानसिकता दिख रही है।

यह भी पढ़ें – Patna: सुरक्षा करने वाली पुलिस बनी लुटेरी, अधिकारी समेत 10 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड…

हमलोगों ने भ्रमण के दौरान महसूस किया कि पहले के बिहार और अब के बिहार में काफी बदलाव आया है। मुख्यमंत्री ने भारतीय विदेश सेवा के आगंतुक पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग की विशेष सचिव रचना पाटिल सहित भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  UP में आउटसोर्सिंग कर्मियों को सीएम योगी ने दिया बड़ा तोहफा, कहा…

Advertisement