बस और बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक घायल

नवादा : नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव के समीप बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।

Goal 1 22Scope News

मृतक कमलेश बाइक से राधवा जा रहे थे, बस ने मारी जोरदार टक्कर

आपको बता दें कि मृतक युवक कमलेश यादव  की पहचान रोह थाना क्षेत्र के गेवाली गांव निवासी प्रदीप यादव का पुत्र कमलेश यादव के रूप में किया गया है। जबकि घायल युवक की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के रंधावा गांव निवासी मदन यादव का पुत्र आनंद यादव के रूप में किया गया है। मृतक के परिवार ने बताया कि युवक अपने बाइक से राधवा जाने के क्रम में सलोनी के समीप बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कमलेश यादव की मौत हो गई। जबकि आनंद यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : बबूल के पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव…

यह भी देखें :

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...