Giridih: सीओ की कार में सफारी ने मारी टक्कर, दोनों गाड़ी खेत में

Giridih: गांडेय थाना इलाके के दासडीह में सीओ की कार में तेज रफ्तार सफारी एसयूवी ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना में दोनों गाड़ी सड़क से खेत में उतर गिई और सफारी पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे में अंचल के एक गार्ड, सीओ वाहन के चालक और सफारी में बैठे दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Giridih: सीओ की कार में सफारी ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह गांडेय अंचल के सीओ का चालक गाड़ी में फ्यूल लेने के लिए पेट्रोल पंप जा रहा था। सीओ की गाड़ी में चालक के साथ अंचल का गार्ड भी बैठा हुआ था। इसी दौरान जामताड़ा की ओर से आ रही सफारी ने पीछे से सीओ की गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे दोनों गाड़ी सड़क से खेत में उतर गिई और सफारी पलट गई।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यहां घायलों का इलाज जारी है। साथ ही पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...