Giridih Crime : निमियाघाट थाना क्षेत्र स्थित प्रतापपुर बिजली विभाग पावर सब स्टेशन में हुई लूटपाट मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अंतर जिला के गिरोह के सात अपराधियों को गिरफ्तार क्या है। इसके साथ ही अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त कई सामान भी बरामद किया है। डुमरी एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : क्लिंकर लोड ट्रक ने साईकिल सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत…
प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर डुमरी एसडीपीओ ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार द्वारा एसडीपीओ डुमरी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम का नेतृत्व कर रहे निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने टेक्निकल के माध्यम से सबसे पहले ओम प्रकाश यादव को उसके घर से पकड़ा।
ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : होली में गए थे गांव, घर पर पड़ गया लाखों का डाका…
Giridih Crime : लूटकांड में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन समेत सामान जब्त
इसके साथ ही घटना में टीम ने लूटकांड में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी, पावर हाउस के कर्मी से लूटी गई मोटरसाईकिल, एलईडी टीवी, अपराध कर्मियों का मोबाईल, चाकू, रॉड, कटार भी बरामद किया है। उसकी निशानदेही पर घटना को अंजाम देने वाले सभी 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें- Bokaro : होली में घर बुलाकर जहर देकर मार डालने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस…
लूटकांड की घटना में शामिल अपराधियों में मनीष कुमार यादव उर्फ बटला, ग्राम डिगवाडीह 10 नंबरडगाल धौड़ा थाना जोडापोखर, ओम प्रकाश कुमार ग्राम नुनुडीह थाना सुदामडीह,अविनाश कुमार ग्राम नुनुडीह, छोटू अंसारी ग्राम डिगवाडीह (10 नम्बर) मांझिडीह बस्ती थाना जोड़ापोखर, आरिफ खान उर्फ भूरा ग्राम झरिया बाटा मोड़ थाना झरिया, इरफान अंसारी ग्राम झरिया एवं जलील उर्फ कल्लु अंसारी ग्राम झरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : क्लिंकर लोड ट्रक ने साईकिल सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत…
12 मार्च दी गई थी लूटपाट की घटना को अंजाम
बतां दें कि निमियाघाट बिजली विभाग प्रतापपुर पावर सब स्टेशन में 12 मार्च मंगलवार की देर रात अपराधियों ने चाकू व भाला के नोक पर पावर सब स्टेशन कर्मियों को बंधक बना कर मार-पिटाई कर और सामान छिन्तयी के मामला को अंजाम दिया था। मामले का उद्भेदन 48 घंटा में एसआईटी कि टीम के द्वारा कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- Ranchi Clash : दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में चली गयी युवक की जान, भड़के ग्रामीणों ने कर दिया…
गठित एसआईटी टीम में इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, थाना प्रभारी निमियाघाट सुमन कुमार, थाना प्रभारी डुमरी प्रणीत पटेल, निमियाघाट थाना के एसआई अभिजीत कुमार व हरिश कुमार सिंह, एएसआई सत्येन्द्र कुमार, निकोलस सोरेन तथा निमियांघाट थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि घटना को लेकर थाना में 12 मार्च को बिजली विभाग के कार्यरत कर्मचारी का युगल राम के द्वारा दी गई।
ये भी पढ़ें- Giridih : पिता ने पहले तीन बच्चों का गला घोंटा और कर ली खुदखुशी, इलाके में मची सनसनी…
धनबाद, गिरिडीह, बोकारो सहित की जिलों में दिया है घटना को अंजाम
आवेदन के आधार पर कांड संख्या 24/2025 दर्ज कर बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बताया कि गठित टीम के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान के क्रम में लगातार छापामारी की गई। छापेमारी एवं अनुसंधान के क्रम में एक संगठित अन्तरजिला अपराधी गिरोह का पता चला जो धनबाद, गिरिडीह, बोकारो सहित विभिन्न जिलों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Bokaro : होली में घर बुलाकर जहर देकर मार डालने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस…
तत्पश्चात् साक्ष्यों के आधार पर इस घटना में इस गिरोह की संलिप्तता का पता चला। छापामारी के क्रम में इस घटना में लूटे गये सभी समान भी इनके पास से बरामद हुआ है।
Highlights


