Giridih Death : हदहदवा नदी में डूबने से दो सगे भाईयो की मौत, पिकनिक मनाने…

Giridih Death : गिरिडीह जिला के धनवार में एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां हदहदवा नदी के गहरे पानी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ही सगे भाई थे। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय विशाल कुमार तथा 7वर्षीय विक्रम कुमार के रूप में की गई।

ये भी पढ़ें- Ranchi : डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शहर अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिये ये निर्देश… 

घह घटना धनवार के घोड़थंबा ओपी स्थित हदहदवा नदी की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही धनवार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

Giridih Death : धनबाद से पिकनिक मनाने आया था परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक धनबाद से परिवार संग के पास पिकनिक मनाने पहुंचे थे। परिजनों को बिना बताए दोनों नहाने के लिए पानी में उतरे और यह हादसा हो गया। पूरा परिवार नदी तट पर पिकनिक मनाने में मशगूल था। इसी बीच दोनों मासूम कब नदी में नहाने घुसे किसी को पता ही नहीं चला।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Murder Case : आखिर कब होगा मंजीत यादव और उदय साव हत्याकांड का खुलासा 

जब दोनों बच्चों ने बचाव के लिए चिल्लाना शुरू किया तब पिता समेत पूरा परिवार नदी की ओर भागा। हालांकि जबतक परिजन पहुंच पाते तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। घटनास्थल कोडरमा और गिरिडीह जिला का सीमावर्ती इलाके का बताया जा रहा है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट…

Saffrn

Trending News

Basia Raid Update: अवैध बालू भंडारण पर सख्त कार्रवाई, 30,000 घनफीट...

 गुमला के बसिया क्षेत्र में जिला टास्क फोर्स की छापेमारी, 30,000 घनफीट अवैध बालू जब्त। 10 लोगों की संलिप्तता, प्रशासन ने शुरू की कानूनी...

Piparwar Encounter: मुठभेड़ में 4 कुख्यात नक्सली ढेर, सहदेव महतो और...

झारखंड के पिपरवार में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर। सहदेव महतो और उसकी पत्नी नताशा की मौत, इलाके में...

राहुल गांधी नागरिकता मामला : इलाहाबाद हाईकोर्ट का CBI जांच और...

लखनऊ: भारतीय राजनीति में एक नया न्यायिक भूचाल आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक...

30 और 31 मई को होगी BCEC परीक्षा, 22 मई को...

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCEC) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा...

राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर चीनी मिलों ने किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि भुगतान कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img