Giridih : डोभा ने मासूम को निगल लिया, घर का था इकलौता चिराग…

393
Giridih : डोभा ने निगल लिया! नहाने के दौरान डूबने से मासूम की मौत, घर का था इकलौता चिराग...
Advertisment

Giridih : बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मंदनगुंडी गांव में बुधवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब एक पांच वर्षीय मासूम की डोभा में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Giridih : गांव के जंगल में अजगर ने निगली लोमड़ी, फिर उगली! वीडियो देख कांप गए लोग… 

Giridih : घर का इकलौता पुत्र था आर्यन

Giridih : गांव में पसरा मातम
Giridih : गांव में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि आर्यन परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : डेढ़ करोड़ की लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा, दो शातिर हथियार समेत धराए… 

गांव के छह बच्चे गए थे डोभा नहाने

Giridih : घर का इकलौता चिराग था
Giridih : घर का इकलौता चिराग था

मिली जानकारी के मुताबिक गांव के छह बच्चे घर के पास स्थित डोभा में नहाने गए थे। नहाने के दौरान आर्यन पानी की गहराई में चला गया और डूबने लगा। बाकी पांच बच्चे किसी तरह खुद को बचाकर बाहर निकल आए और गांव में जाकर परिजनों को घटना की सूचना दी।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत एक गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने कर दिया… 

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर दौड़े और काफी मशक्कत के बाद आर्यन के शव को डोभा से बाहर निकाला गया।आर्यन की मौत से गांव में त्योहार का माहौल ग़म में तब्दील हो गया। परिजनों का रो-रोकर बेहाल हैं। आर्यन उनके घर का इकलौता चिराग था। अब परिवार में केवल दो बेटियां बची हैं।

राज रवानी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें——

Ranchi Murder : जंगल में गला रेतकर शख्स की हत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Giridih Accident : ट्रक ने कार को रौंदा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, दो महिलाएं घायल… 

Dhanbad Crime : धनबाद में चेन स्नेचरों का कहर, वृद्ध महिला से सोने की चेन लूट कर फरार… 

Ranchi Crime : ऑपरेशन ‘नार्कोस’ में बड़ी सफलता-रांची रेलवे स्टेशन से 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार… 

Chatra Crime : ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो तस्कर धराए, 60 लाख का माल जब्त… 

Garhwa Accident : तीन टेंपो के बीच भयंकर टक्कर, 10 माह के मासूम की मौत, चार घायल… 

Irfan Vs Babulaal : इरफान अंसारी का बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला-आइना देखने की हिम्मत हो तो… 

Khunti Murder : अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या, 10 हिरासत में… 

Chatra : सिविल ड्रेस में पुलिस की गुंडागर्दी, एसपी की सख्त कार्रवाई-दो जवान सस्पेंड… 

 

 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates