Ranchi Crime : ऑपरेशन ‘नार्कोस’ में बड़ी सफलता-रांची रेलवे स्टेशन से 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार…

Ranchi Crime : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नार्कोस’ के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशाखापट्टनम से गांजा लेकर आ रहे एक तस्कर को रांची आरपीएफ और फ्लाइंग टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से करीब 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

ये भी पढ़ें – Breaking : सभी काम छोड़ दें! अगले 2-3 घंटे में रांची समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी… 

तलाशी अभियान के तहत पकड़ में आया आरोपी

आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में रांची रेल मंडल में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर जब हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12817) पहुंची, तो आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें – Khunti Murder : अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या, 10 हिरासत में… 

Ranchi Crime : हैंडबैग की तलाशी लेने पर 10 किलो गांजा बरामद

इसी दौरान M2 कोच की सीट संख्या 80 पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा पाया गया। युवक की पहचान अमन के रूप में हुई, जो दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले के बवाना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पास मौजूद काले रंग के पिट्ठू बैग और हरे-काले हैंडबैग की तलाशी लेने पर 10 किलो गांजा बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें – Chatra Crime : ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो तस्कर धराए, 60 लाख का माल जब्त… 

पूछताछ में अमन ने स्वीकार किया कि वह यह गांजा विशाखापट्टनम से लाया था और दिल्ली के आनंद विहार में ऊंचे दाम पर बेचने की योजना थी। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची के हवाले कर दिया।

ये भी जरुर पढ़ें—–

Lohardaga Murder : सनकी आशिक! पहले प्रेमिका को चाकू से काटकर उतारा मौत के घाट फिर खुद फांसी के फंदे पर झूला… 

Dhanbad Murder : दोस्ती का खून: तालाब में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, दोस्तों पर हत्या का आरोप… 

क्यों चौक गए क्या! “इमरजेंसी यादव” नाम तो नहीं सुना होगा… 

Dhanbad Crime : स्टेशन पर हुई बहस, फाटक पर हुआ कत्ल! साहिल हत्याकांड में बड़ा खुलासा… 

Gumla : सदर अस्पताल में ढाई साल की बच्ची की मौत पर परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप… 

Ranchi Breaking : अवैध बालू लदे ट्रक ने नामकोम थाना प्रभारी की गाड़ी को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती… 

Bokaro Crime : बैंक्वेट हॉल बना बारूद का भंडार! गन-शराब फैक्ट्री का सरगना सहित दो गिरफ्तार… 

Ramgarh : छिन्नमस्तिका दर्शन करने आया पटना का युवक भैरवी नदी में समाया, तलाश में जुटी NDRF की टीम… 

Giridih Accident : हादसों से कांपा बगोदर! एम्बुलेंस-टेम्पो में भयंकर टक्कर, दूसरी तरफ कंटेनर हुआ चकनाचूर… 

 

झारखंड SIR : 31 अक्टूबर तक जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम,...

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का सबसे अहम चरण अब अपने अंतिम सप्ताह में है। जिन पात्र नागरिकों का...

Mumbai Indians New Head Coach: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के...

 मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। खिलाड़ी और बैटिंग कोच के बाद अब पोलार्ड संभालेंगे टीम की कमान।Mumbai...

Jio IPO Record: कमजोर बाजार में जियो IPO ने मचाया धमाल,...

 Jio IPO में 7.40 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड मांग आई। 1.38 करोड़ से अधिक आवेदन और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद 26 अक्टूबर...