Giridih: अवैध शराब लदी इनोवा कार पलटी, ग्रामीणों के बीच बोतल लूटने की मची होड़  

Giridih: गिरीडीह-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित परखारों के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार चाकल गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में अवैध शराब लदी थी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों के बीच बोतल लूटने की होड़ मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनोवा कार बहुत तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी। जिसके कारण गाड़ी पलट गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शराब की बोतलों पर हाथ साफ किया।

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

जानकारी के अनुसार इनोवा कार बिहार नंबर की है और उसमें लदी अवैध शराब को झारखंड से बिहार ले जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टः पंचानंद राय

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...

Ranchi Theft Case: अशोक नगर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी...

रांची के अशोक नगर में कारोबारी अखिलेश पांडेय के घर करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। मुख्य आरोपी सीतामढ़ी का इरफान,...