Giridih : हत्या के विरोध में बीच सड़क पर ही शव रखकर कर दिया सड़क जाम, ग्रामीणों का दिखा उबाल…

270
Giridih : हत्या के विरोध में बीच सड़क पर ही शव रखकर कर दिया सड़क जाम, ग्रामीणों का दिखा उबाल...
Giridih : हत्या के विरोध में बीच सड़क पर ही शव रखकर कर दिया सड़क जाम, ग्रामीणों का दिखा उबाल...
Advertisment

Giridih : गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में जमीन विवाद के कारण अशोक राम की हुई हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अशोक राम का शव बदडीहा पहुंचा स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतर गए।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Ramgarh Murder : शराब के नशे में दरिंदा बना पति, लोहे के रॉड से मार पत्नी की कर दी हत्या… 

Giridih : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण

काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने रात में बदडीहा में रोड जाम कर दिया। स्थानीय लोग सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान ग्रामीण भू माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। ग्रामीण घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इधर सड़क जाम की सूचना पर पर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो सदलबल बदडीहा पहुंचे।

ये भी पढ़ें- Ranchi : छोटा तालाब के पास से बच्चे का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

थाना प्रभारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझाया। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साजिश में जो भी आरोपी है, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates