Gaya में मेयर और पूर्व उप मेयर ने दी इफ्तार पार्टी, कहा ‘हम गंगा….’

गया: गया के मेयर डॉ वीरेंद्र कुमार उर्फ़ गणेश पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर सह स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य डॉ अखौरी ओंकार नाथ उर्फ़ मोहन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। इफ्तार के पूर्व रोजेदारों ने रोजे की नमाज अदा की और अमन और शांति की दुआ की। इस दौरान मेयर और पूर्व डिप्टी मेयर रोजेदारों समेत अन्य आगंतुकों का स्वागत गर्मजोशी के साथ करते दिखे। Gaya Gaya 

यह भी पढ़ें – Gopalganj: गृहमंत्री के जनसभा की तैयारी पूरी, ड्रोन से की जाएगी निगरानी…

इस दौरान मेयर डॉ वीरेंद्र कुमार उर्फ़ गणेश पासवान ने कहा कि यहां सभी धर्मों के लोग एकसाथ रहते बिना किसी भेदभाव के रहते हैं। यहां गंगा जमुनी तहजीब अभी है और इसका अर्थ होता है ऐसी सांस्कृतिक और सामाजिक संरचना जिसमें विभिन्न धर्म और संप्रदाय के लोग एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें और उसमें ख़ुशी ख़ुशी शामिल भी हों। वहीं पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि दावत ए इफ्तार का उद्देश्य समाज में सौहार्द्र और एकता को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में सभी धर्म और वर्ग के लोगों ने शामिल हो कर एकता की मिसाल पेश की है।

इस अवसर पर जहानाबाद के सांसद सुरेन्द्र यादव, कांग्रेस नेता उमेर खान, विश्वनाथ यादव, मोती करीमी, मसूद मंजर, अबरार अहमद, अंकुश बग्गा, डॉ मनोज कुमार सिन्हा, मंजर, वासिम नैयर, डॉ शब्बीर, ओम यादव, शाकिब समेत अन्य मौजूद थे। Gaya Gaya 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Patna पहुंचे अमित शाह, करेंगे विधानसभा चुनाव का शंखनाद

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Bank Robbery: 36 करोड़ के सोना लूटकांड में चतरा से...

 जमशेदपुर के गोलमुरी केनरा बैंक लूटकांड में चतरा से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ...

Ranchi Crime: पत्नी को नदी में धकेलने का आरोपी पति फरार,...

 रांची के पैका पुल के पास पत्नी लखीमनी कुमारी को नदी में धकेलने के आरोपी पति मिथुनजय महतो की तलाश जारी है। मोबाइल लोकेशन...

Physics Wallah Ranchi: कोचिंग संस्थान सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर...

 रांची के प्रणामी हाइट्स में Physics Wallah कोचिंग परिसर सील करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए...