Giridih: तिसरी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल

Giridih: तिसरी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत थंबाचक के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। बताया जाता है कि बाइक पर सवार तीन लोग तिसरी से बैरिया जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक चारपहिया वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

Giridih: तिसरी में भीषण सड़क हादसा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार में फंस गई और कार कुछ दूरी तक उसे घसीटते हुए ले गई। इस हादसे में बाइक सवार कुतुबुद्दीन अंसारी (पिता- अब्बास अंसारी, निवासी- बैरिया, देवरी प्रखंड) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...