अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर गिरिराज सिंह का बयान, ‘जो गलती करेगा परिणाम वही भुगतेगा’

बेगूसराय: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में गुरुवार की देर शाम ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। एक तरफ जहां इंडिया गठबंधन के नेता भाजपा और केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रही है वहीं भाजपा नेता भी पलटवार करने से नहीं चूक रहे।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, लालू तेजस्वी ने कहा भाजपा में हार का डर

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने भी अरविंद केजरीवाल को लेकर बयान दिया और कहा कि केजरीवाल एक संवैधानिक पद पर रहते हुए कानून की अवहेलना करते रहे। ईडी की तरफ से 10 समन जारी होने के बावजूद उन्होंने कानून का सम्मान नहीं किया। हाई कोर्ट गए वहां भी उनकी याचिका ख़ारिज कर दी गई।

सीएम केजरीवाल को लेकर उनके आवास से लेकर निकली

गिरिराज सिंह ने कहा कि केजरीवाल अन्ना हजारे आंदोलन की उपज हैं और उसी आंदोलन से उनकी छवि बनी लेकिन आज उन्होंने उस आंदोलन का भी नाम ख़राब कर दिया। गिरिराज सिंह ने सीधे शब्दों में कहा कि जो गलती करेगा उसे परिणाम भुगतना पड़ेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Bihar News: मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये देगा इंडियन...

 बिहार में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोडक्शन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये दिए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने भी एक...

Bihar Green Gram Farming: बिहार के 10 जिलों में 6,250 एकड़...

बिहार में हरा चना की अगेती खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 जिलों में 6,250 एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों...

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...