युवती ने की खुदकुशी,प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

रांची: चुटिया पावर हाउस के समीप तालाब के पास रहने वाली गांगी कुमारी नामक युवती ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना बुधवार देर रात की है।

परिजनों ने चुटिया थाना को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों का बयान दर्ज किया।

चुटिया थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि पूछताछ और जांच में यह बात सामने आईं कि गांगी ने प्रेम संबंध में तनाव की वजह से खुदकुशी की है।

पुलिस को जानकारी मिली है कि गांगी बीआईटी मेसरा स्थित विकास में रहने वाले विष्णु नामक युवक से चार वर्षों से प्रेम करती थी। बुधवार को किसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था।

उसके बाद से ही गांगी तनाव में थी। रात में उसने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। परिजनों के अनुसार, बुधवार देर रात जब गांगी ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो उन्हें शक हुआ।

इसके बाद परिजनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला, तो उसे पंखे से लटकता पाया। परिजनों ने विष्णु के खिलाफ चुटिया थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...