Commercial Advertisment

Ranchi धुर्वा डैम में डूबी युवती का अबतक नहीं मिला सुराग, खोजबीन में जुटे परिजन…

Ranchi : राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में स्थित धुर्वा डैम में डूबी युवती का अबतक कुच सुराग नहीं मिल पाया। आज सुबह परिजनों ने अपने स्तर से युवती की खोजबीन शुरु की पर उनको कोई सफलता नहीं मिल पाई है। युवती के परिजन सुबह से ही कुछ स्थानीय ग्रामीण और गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Jharkhand में भारी बारिश का कहर, तेज बहाव में डूबने से तीन की मौत… 

Ranchi  : रात के दो बजे स्कूटी लेकर घर से निकली थी युवती

बता दें कि लापता युवती कल रात के दो बजे अपने घर से किसी को बिना बताए निकली थी। जिसके बाद से युवती की स्कूटी और उसका चप्पल धुर्वा डैम के पास से बरामद किया गया है। जिसके बाद परिजनों के द्वारा आशंका जताई जा रही है कि युवती ने आत्महत्या की है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है पर युवती के डैम के पास मिले चप्पल और स्कूटी इस बात की ओर संकेत कर रहे हैं कि युवती ने आत्महत्या की है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : जिकरा फॉल में डूबने से गोस्सनर कॉलेज के छात्र की मौत, अबतक नहीं मिला शव… 

प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। युवती का इलाके के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अंदाजा जताया जा रहा है कि युवती रात में अपने प्रेमी से ही बात करती हुई निकली होगी और फिर प्रेमी से लड़ाई होने के बाद उसने डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि घटना की सूचना पुलिस दे दी गई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के असली वजह का पता चल पाएगा।

सम्राट चौधरी की दिल्ली में मौजूदगी क्यों है खास? जानिए Renewable...

India Renewable Energy Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026’...

BGH Bokaro News बोकारो BGH में नवजात बच्ची को 2 लाख...

 बोकारो जनरल अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद 400 रुपये की मांग और नवजात बच्ची को 2 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव देने...

Bihar Taekwondo Championship Medals: बिहार के इन 4 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय...

Bihar Taekwondo Championship Medals, पटना: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय ताइक्वांडो अंडर-17 बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने...