GAYA में पारिवारिक कलह में महिला ने की ख़ुदकुशी, पुलिस जुटी जांच में

गया: गया के इमामगंज थाना के समीप मगध कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या की। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दी है। इस संबंध में इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि थाना के बगल में एक मकान में एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली है।

वह खुद गले में फांसी लगाकर कर आत्महत्या की है। प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक की पति अंकित कुमार किसी से लाखों रुपए का कर्ज ले रखा है। जिसको लेकर उसके घर पर लोग कर्ज मांगने के लिए आया करते थे। इस वजह से महिला परेशान रहती थी और इसको लेकर वह पारिवारिक कलह से परेशान थी। वहीं घटना के बाद मृतका के परिजनों के द्वारा उसके शव को पैतृक घर डुमरिया के पिपरा गांव में ले जाया गया था।

पुलिस की इस घटना की सूचना मिली तो वहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। इसके बाद मामले की छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही मृतका के भाई जयंत कुमार ने मृतका के ससुराल वाले पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतिका के भाई जयंत कुमार ने बताया कि ससुराल वाले के द्वारा मेरी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी बीच ससुराल वाले मिलकर गला दबाकर हमारी बहन की हत्या कर दी। इस घटना में मृतिका के पति अंकित सिंह उनकी नन्द शामिल है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद ससुराल वाले  के द्वारा सूचना दी गई। घटना को लेकर इमामगंज थाना में मृतिका के भाई एवं परिजनों के द्वारा ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया है।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- SUPAUL में सफाई कर्मियों ने किया हंगामा, दो गुट के बीच हुई झड़प

GAYA GAYA GAYA GAYA

GAYA

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sahibganj MDMA Drug Seizure: उधवा दियारा में नशे का कारोबार! पुलिस...

Sahibganj MDMA Drug Seizure: झारखंड के साहिबगंज जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार...

Bihar New Education Policy 2027: अब रटकर पास होने का दौर...

Bihar New Education Policy 2027, पटना: बिहार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य में मार्च 2027...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026: आपका पैक्स भी पा सकता है...

Bihar PACS Incentive Scheme 2026, पटना: बिहार में प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के बेहतर कामकाज को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री...