Advertisement
Advertisement
Advertisement

Girl killed in IED Blast : एक बार फिर जंगल में लगे IED की चपेट में आई बच्ची, हुई मौत, नक्सलियों की है करतूत

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जराईकेला थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल में पत्ता चुनने गई 10 वर्षीय बच्ची सिरिया हेरेंज की आईईडी विस्फोट (IED blast) में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीघा गांव निवासी जय मासी हेरेंज की बेटी सिरिया हेरेंज सुबह करीब 9 बजे जंगल में सियाल पत्ता चुनने गई थी। इसी दौरान वह नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बिछाए गए आईईडी विस्फोटक (IED blast) पर अनजाने में चढ़ गई।

Girl killed in IED Blast :  जैसे ही उसका पैर विस्फोटक पर पड़ा, जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना तीव्र था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पैर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जराईकेला थाना पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे।

Girl killed in IED Blast – नक्सलियों ने लगाया था IED:

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी (IED) था, जिसका शिकार एक मासूम बच्ची बन गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मनोहरपुर भेजा जा रहा है। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जंगल क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को समाप्त करने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए।

Commercial Advertisment

Danapur Railway Special Trains 2026: छठ के बाद घर लौटने की...

Danapur Railway Special Trains 2026, पटना: छठ महापर्व के बाद दूसरे राज्यों में लौटने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बखरी DCLR के बोर्ड वाली स्कॉर्पियो से...

Begusarai Liquor Smuggling Case: बिहार में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time: छठव्रती ध्यान दें! बिहार...

Bihar Chhath Puja 2026 Sunset Sunrise Time, पटना: छठ महापर्व पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने की तैयारी कर रहे व्रतियों के लिए मौसम विभाग...