Kolbonga IED Blast: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 18 साल की फूलो धनवार की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

111
Kolbonga IED Blast: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 18 साल की फूलो धनवार की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
Kolbonga IED Blast: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 18 साल की फूलो धनवार की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
Advertisment

पश्चिमी सिंहभूम के कोलबोंगा गांव में IED ब्लास्ट में 18 वर्षीय फूलो धनवार की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल. जंगल से लौटते समय विस्फोटक फटा.


Kolbonga IED Blast : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक IED ब्लास्ट में 18 वर्षीय फूलो धनवार की मौत हो गयी. घटना में दो महिलाएं बिरसी धनवार (35) और सालमी कांडुलना (32) गंभीर रूप से घायल हो गयीं. दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सालमी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया.

Advertisment

Kolbonga IED Blast:

मिली जानकारी के अनुसार, कोलबोंगा गांव की ये महिलाएं सुबह करीब सात बजे जंगल में पत्ता चुनने गयी थीं. लौटते समय दोपहर लगभग दो बजे जंगल की पहाड़ी पर कदम रखते ही आईईडी विस्फोट हो गया. ग्रामीणों का कहना है कि यह विस्फोटक नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाया गया था.

Kolbonga IED Blast:

घायल महिलाओं ने बताया कि जंगल से वापस आते समय रास्ते में रखे विस्फोटक पर पैर पड़ते ही तेज धमाका हुआ और तीनों इसकी चपेट में आ गईं. एक अन्य युवती, जो उनके साथ थी, ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि फूलो धनवार के शरीर का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. उसके दोनों पैर उड़ गए थे. वह अपने पिता सामू धनवार के साथ जंगल गयी थी.


Key Highlights

  • पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर क्षेत्र में कोलबोंगा गांव के पास IED ब्लास्ट.

  • 18 वर्षीय फूलो धनवार की घटनास्थल पर मौत.

  • दो महिलाएं बिरसी धनवार और सालमी कांडुलना गंभीर रूप से घायल.

  • जंगल में पत्ता चुनकर लौटते समय विस्फोटक पर पैर पड़ने से हादसा.

  • घायलों को मनोहरपुर CHC लाया गया, एक को रांची रेफर किया गया.


Kolbonga IED Blast:

विस्फोट के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी. आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया. गंभीर रूप से घायल फूलो को लोग उठाकर लाने लगे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी.

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों को जंगल के संवेदनशील इलाकों में न जाने की सलाह दी है.

Advertisement