Godda: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में फूड पॉइजनिंग से 80 बच्चियां बीमार, मचा हड़कंप

Godda: जिले के एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विषाक्त नाश्ता खाने के बाद 80 बच्चियां बीमार हो गईं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, भोजन में छिपकली पाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सभी छात्राओं को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां 50 बच्चियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 30 का इलाज अब भी जारी है।

Godda: विद्यालय में फूड पॉइजनिंग से 80 बच्चियां बीमार

घटना गोड्डा प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की है, जहां गुरुवार सुबह नाश्ता करने के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ ही समय में उल्टी और दस्त की शिकायत के साथ बीमार छात्राओं की संख्या तेजी से बढ़ी। विद्यालय प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर 80 बच्चियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Godda: पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

यह कोई पहली घटना नहीं है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पहले भी फूड पॉइजनिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं। बताया जा रहा है कि स्कूलों और छात्रावासों में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी और नियमित निगरानी की कमी इस तरह की घटनाओं की प्रमुख वजह है।

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...