बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही, भोजन के दौरान छात्राओं की थाली में मिली छिपकली, कई बच्ची बीमार

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के संग्रामपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। रात्रि भोजन के दौरान छात्राओं की थाली में छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। भोजन करने के बाद आधा दर्जन से अधिक छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गईं। सभी बीमार छात्राओं को तत्काल संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ छात्राओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया।

घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई

आपको बता दें कि घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि पूर्वी चंपारण जिले में विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग छात्राओं का इलाज कर रहा है, जबकि शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Kasturba Vidyalaya 1 22Scope News

Kasturba Vidyalaya 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मिड-डे मील बना जहर! भोजन में मिली छिपकली, 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...