Godda – गोड्डा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए शानदार जीत दर्ज की। निशिकांत दुबे ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव को 101813 वोटों से हराया।
बता दें कि निशिकांत दुबे इससे पहले गोड्डा सीट से दो बार 2014 और 2019 में भी जीत दर्ज कर चुके हैं। यह उनकी तीसरी जीत है।
संथाल की इकलौती सीट बीजेपी ने जीत दर्ज की है। संथाल की दो अन्य सीटों राजमहल और दुमका सीट जेएमएम के खाते में गई है।


















