Advertisment

मुख्यमंत्री के साथ मंदिर जाना, सामाजिक भाईचारा का सन्देश- मंत्री जमा खान

Patna– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मंत्री मोहम्मद इसराइल अंसारी को साथ लेकर विष्णुपद मंदिर जाने को भाजपा ने हिंदू धर्म का अपमान बतलाया है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इसे  हिंदुओ को अपमानित करने  वाला कदम बतलाया है.

संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार को मालूम होना चाहिए कि विष्णुपद मंदिर में गैर हिंदुओ का प्रवेश वर्जित है.

क्या नीतीश कुमार मक्का में हिंदुओ को लेकर जायेंगे. हर समाज और धर्म का अपना एक नियम होता है.

उसका पालन किया जाना चाहिए.

संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार ईश्वर के नाम पर शपथ नहीं लेते हैं.

वह सत्य निष्ठा के नाम की शपथ लेते हैं. इस घटना के लिए नीतीश कुमार सार्वजनिक रुप से माफी मांगे.

नहीं तो भाजपा इसके खिलाफ सड़क से विधान सभा तक आन्दोलन चलाएगी.

मोहम्मद इसराइल अंसारी के साथ विष्णुपद मंदिर गये थें नीतीश कुमार

इस बीच इस मसले पर अपनी राय रखते हुए जदयू कोटे से मंत्री जमा खान ने भाजपा को नसीहत दी है.

मंत्री जमा खान ने कहा है कि भाजपा की राजनीति ही समाज को बांटने के नाम पर टिकी हुई है,

विघटनकारी सोच के बुते ही इनकी राजनीति चलती है.

साथ ही सत्ता हाथ से निकल जाने के बाद तो वह और भी मुद्दा विहिन हो चुकी है,

इसलिए अपनी हताशा में मंदिर मस्जिद को एक बार फिर से हवा देने की कोशिश कर रही है,

लेकिन बिहार की जनता सब जानती,समझती है, इनको कोई भाव नहीं देने वाला.

सभी जाती और धर्म के लोग है हिंदुस्तानी.

सभी मंदिर और मस्जिद में सभी जाते हैं. भारत संविधान से चलता है,

विभाजनकारी सोच से नहीं. यदि कोई मुख्यमंत्री के साथ कोई मंत्री विष्णुपद मंदिर गया तब तो यह भाईचारा का सन्देश है.

इसपर नहीं राजनीति करना उनके खिसकते जनाधार को बताता है.

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मतदान की रफ्तार तेज, दोपहर 3 बजे...

पटना : बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मतदान का रफ्तार बढ़ता दिख रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में बड़ा...

Chas Nagar Nigam Deputy Mayor Office: चास नगर निगम में प्रशासनिक कामकाज को ज़्यादा व्यवस्थित और असरदार बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की...

4 बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग...

गयाजी : गयाजी में एक व्यक्ति राजदेव भारती की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चार बच्चों की मां ने अपनी...