उपथु गांव में GOAL इंस्टिट्यूट द्वारा ‘गोल कॉम्पिटिटीव स्किल डेवलपमेंट स्कूल’ का शुभारंभ

गयाजी : गोल इंस्टिट्यूट अपने सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत आज ‘गोल कॉम्पिटिटीव स्किल डेवलपमेंट स्कूल’ की स्थापना एवं प्रारंभ गयाजी जिला के उपथु के गोल फाउंडेशन के प्रांगण में रूद्राभिषेक के साथ संपन्न किया। इस स्कूल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जागरूकता, आधारभूत शिक्षा एवं सहयोग की व्यवस्था एवं इस तरह का स्किल डेवलप कराना है जिससे छात्र एवं खासकर छात्राएं प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए तैयारी के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्राप्त कर सकें और आसानी से नौकरी पा सकें या स्वरोजगार के साथ आत्मनिर्भर बन सकें।

Goal 7 22Scope News

निःशुल्क कंप्यूटर ज्ञान, अंग्रेजी भाषा की पढ़ाई, गणित की पढ़ाई व व्यक्तित्व विकास सहित विभिन्न कौशलों की शिक्षा दी जाएगी

इस स्कूल में छात्रों को निःशुल्क कंप्यूटर ज्ञान, अंग्रेजी भाषा की पढ़ाई, गणित की पढ़ाई एवं व्यक्तित्व विकास सहित विभिन्न कौशलों की शिक्षा दी जाएगी। संस्थान का लक्ष्य है कि छात्र एवं छात्राएं कोर्स पूरा करने के तुरंत बाद प्रतियोगी परिक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। नौकरी प्राप्त करने के योग्य बन सकें या स्वयं का रोजगार शुरू करने में सक्षम हो सकें। कक्षा-6 से 10 तक के छात्रों को इस विद्यालय में निःशुल्क दाखिला दिया जाएगा। प्रवेश के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जो छात्रों की रुचि और योग्यता पर आधारित होगा।

हमारा उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के छात्र पर विशेष ध्यान – बिपिन सिंह

गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने इस परियोजना के विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के छात्र और विशेषकर छात्राओं को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। छात्राओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना, समाज और राष्ट्र के विकास के लिए अति आवश्यक है क्योंकि एक शिक्षित छात्र अपने पुरे परिवार के आगे आने वाले कई पीढ़ीयों को शिक्षित बना सकती है।

यह भी देखें :

GOAL का यह प्रयास है कि छात्राओं को खासकर यह सुविधा अवश्य दी जाएगी

गोल का यह प्रयास है कि छात्राओं को खासकर यह सुविधा अवश्य दी जाएगी। यह प्रयास न केवल छात्रों का भविष्य संवारेगा, बल्कि उनके परिवारों के जीवन को भी परिवर्तित करेगा। यह विद्यालय गोल इंस्टीट्यूट के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन सिंह के पैतृक गांव गयाजी जिले के महाचक के पास उपथु गांव में स्थापित किया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन पूजा अर्चना के साथ कल किया गया।

Vipin Singh 1 22Scope News

यह भी पढ़े : Goal Institute द्वारा ‘हाउ टू क्रैक NEET’ पर सेमिनार का आयोजन, हजारों छात्रों व अभिभावकों ने लिया भाग

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img